सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जनवरी 14, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारतीय राजनीति के महामना अटल विहारी वाजपेयी

भारतीय राजनीति के महामना अटल विहारी वाजपेयी -अनामिका भारतीय राजनीति में कई महामना हुए जिन्होंने भारत को नई दिशा और दृष्टि प्रदान की। आधुनिक भारत में भी महान राजनेताओं की लम्बी श्रृंखला है जिन्होंने न केवल भारतीय राजनीति को एक अलग पहचान दी बल्कि वे मील के पत्थर साबित हुए। इन महान नेताओं की चर्चा करते समय अपने समय के अटल विहारी वाजपेयी का उल्लेख सबसे पहले आता है। भारत के राजनीतिक इतिहास में उन महान् नेताओं की श्रृंखलाओं में जन्मे हमारे देश के महत्वपूर्ण कर्णधार श्री अटल बिहारी वाजपेयी, जिन्होंने भारतवर्ष के राजनैतिक इतिहास में एक नए युग का प्रारंभ कर भारत में नव-परिवर्तन की लहर प्रवाहित कर दी। अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म ग्वालियर में 25 दिसम्बर 1924 को हुआ था। भारतीय राजनीति में यह तारीख अमिट है। सच कहा जाए तो आज की तारीख में भारतीय जनता पार्टी का जो पूरे देश में उजास फैल रहा है, वह अटलजी के प्रयासों और उनकी प्रतिबद्धता के कारण माना जा सकता है। अटल बिहारी वाजपेयी बचपन से ही चंचल और कुशाग्र बुद्धि के धनी थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा को अपनी जीवनशैली में उतारने वाले अ