सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

फ़रवरी 19, 2012 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

cinema ke 100 saal

सिनेमा सौ साल का १९१३ में भारत की पहली फिल्म राजा हरिशचंद्र का निर्माण दादा साहेब फालके ने किया था। इस फिल्म के निर्माण एवं प्रदर्शन के साथ भारतीय सिनेमा का आरंभ माना जाता है। १९१२ में भारतीय सिनेमा अपने सौंवे वर्ष में प्रवेश कर चुका है। आने वाले फरवरी २०१३ में भारतीय सिनेमा सौ बरस पूरे कर १०१ वर्ष में प्रवेश कर जाएगा। समागम भारतीय सिनेमा के सुनहरे दिनों को याद करते हुए अपने १२वें वर्ष के पहले अंक को भारतीय सिनेमा पर एकाग्र किया है। सिनेमा के विविध आयामों पर चर्चा/आलेख और शोधपत्रों का प्रकाशन कर रहे हैं। जैसा कि आपको मालूम ही है कि समागम मीडिया एवं सिनेमा की अन्तर्राष्ट्रीय शोध पत्रिका है और सिनेमा पर वैसे भी हम नियमित सामग्री प्रकाशित करते हैं किन्तु फरवरी-२०१३ तक समागम में भारतीय सिनेमा के कुछ नये सिंगमेंट पर सामग्री प्रकाशित करने का प्रयास होगा।