शनिवार, 8 मई 2010

एक माँ के लिए


एक मां के लिये

बड़ी भली है अम्मा मेरी मुझको रोज ताजा दूध पिलाती है
कभी सांची तो कभी अमूल का पैकेट लेकर आती है
रोज रोज बढ़ते दूध के दाम भी अम्मां को नहींे डरा पाती है
लल्ला को दूध पिलाने खुद भूखी रह जाती है
बड़ी भली है अम्मा मेरी मुझको रोज ताजा दूध पिलाती है
अम्मां की नहीं थी कोई आस, चिंता थी उसके पास
उसका लल्ला कब गबरू जवान बनेगा
मिट जाएगी उसकी चिंता
घड़ी बदली, घंटा बदला बदला जीवन का रेला
बैठ रेल में लल्ला चल पड़ा अकेला
अम्मा रह गयी अकेली लल्ला की यादों में
अम्मा तक रही रहा अभी अभी लल्ला आएगा और कह जाएगा
बड़ी भली है अम्मा मेरी मुझको रोज ताजा दूध पिलाती है

मनोज कुमार

मंगलवार, 4 मई 2010

बातचीत

नौटंकी के स्वरूप में कोई बदलाव नहीं- मधु अग्रवाल
थिएट्रिकल कम्पनी की डायरेक्टर मधु अग्रवाल से मनोज कुमार की बातचीत

लोक कलाओं का संसार अद्वितीय है। भारत के प्रत्येक राज्य की अपनी लोक संस्कृति और कलायें हैं। यह कला और संस्कृति किसी भी राज्य की विशिष्ठ पहचान होती है। लोक कला और संस्कृति ही सही अर्थाें में किसी राज्य का प्रतिनिधित्व करती हैं। आम बोलचाल की भाषा में कहा जाए कि लोककला और संस्कृति किसी राज्य की ब्रांड एम्बेसडर होती हैं, तो कुछ अनुचित नहीं होगा। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में समय समय पर इन लोकलाओं और संस्कृतियों का संगम समागम होता रहा है। मध्यप्रदेश संस्कृति संचालनालय के निमंत्रण पर देश के हर राज्यों की लोककला और संस्कृति का यहां समागम होता रहा है। पिछले दिनों उत्तरप्रदेश की प्रतिष्ठित प्रतिनिधि लोकनाट्य का तीन दिवसीय समारोह नौटंकी का आयोजन हुआ। नौटंकी उत्तरप्रदेश की पुरातन लोकनाट्य परम्परा है। समय के साथ दूसरी लोककलाओं की तरह नौटंकी की लोकप्रियता में कमी आयी है किन्तु व्यक्तिगत प्रयासों के चलते नौटंकी का स्वरूप आज भी कायम है। उत्तरप्रदेश के नौटंकी दल के सर्वेसर्वा स्वर्गीय त्रिमोहनलाल के साथ बारह बरस की उम्र में नौटंकी को एक नयी पहचान देने वाली गुलाबबाई ने थिएट्रिकल कम्पनी की स्थापना की। नौटंकी विधा में उनके विशिष्ट योगदान के लिये पद्मश्री, संगीत नाटक अकादमी सम्मान नईदिल्ली व उत्तरप्रदेश का, यश भारती सम्मान प्रदान किया गया। नौटंकी इस प्रथम महिला कलाकार की विरासत को उनकी बेटी मधु अग्रवाल सहेज रही हैं। नौटंकी प्रदर्शन के लिये भोपाल आयीं मधु अग्रवाल ने बातचीत में नौटंकी कला की कुछ बारकियां बतायीं तो यह भी कहा कि समय के साथ इस विधा में भी कदाचित परिवर्तन की जरूरत है। नौटंकी के वर्तमान स्वरूप एवं भविष्य पर थिएट्रिकल कम्पनी की डायरेक्टर मधु अग्रवाल से मनोज कुमार की बातचीत के मुख्य अंश –
सवाल- नौटंकी के बारे में बतायें?जवाब- नौटंकी उत्तरप्रदेश की एक लोकप्रिय एवं परम्परागत लोकनाट्य है। इस विधा में अभिनय एवं गायिकी की श्रेष्ठ प्रस्तुति देखने को मिलती है। नौटंकी के माध्यम से सामाजिक रूढ़ियों के खिलाफ अलख जगाने की कोशिश होती है तो बहुत ही हल्के फुल्के ढंग से नौटंकी तिलस्म व स्वप्नलोक में दर्शकों को ले जाती है।सवाल- नौटंकी की कानपुर शैली क्या है?जवाब- उत्तरप्रदेश के अलग अलग हिस्सों में नौटंकी का अलग अलग स्वरूप देखने को मिलेगा। कानपुर के अलावा अन्य हिस्सों में नौटंकी में गायन को प्रधानता दी जाती है जबकि कानपुर शैली में अभिनय की प्रधानता है। वाद्ययंत्र वही हैं और हर स्थान पर नौटंकी की प्रस्तुति में इसका उपयोग होता है।सवाल- तीस के दशक में नौटंकी का जो स्वरूप था और आज दो हजार दस में नौटंकी के स्वरूप में क्या परिवर्तन आया है और आप इसे किस प्रकार देखती हैं?जवाब- मुझे नहीं लगता है कि कोई खास बदलाव इन सालों में हुआ है। नौटंकी की जो परम्परा चली आ रही थी, आज भी वो कायम है। नौटंकी एक लोकविधा है और लोक जमीन से जुड़ कर ही अपने अस्तित्व को बचा पाता है।सवाल- तो क्या यह मान लिया जाए कि नौटंकी का परम्परागतस्वरूप जस का तस कायम है और उसमें वही रवानगी कायम है?जवाब- हां, बिलकुल है किन्तु इसके साथ ही मैं यह भी बताना चाहूंगी कि नयी पीढ़ी के लोग इस विधा से अपने आपको जोड़ नहीं पा रहे हैं। नये कलाकारों के नहीं आने से नौटंकी के स्वरूप में थोड़ा बहुत तो फर्क आना स्वाभाविक है। एक समय था जब नौटंकी रात रात भर चलती थी लेकिन आज बदलते समय में लोगों के पास वक्त नहीं है और वक्त की कमी के कारण नौटंकी के प्रति लोगों में लगाव कम होता दिख रहा है। नौटंकी ही क्यों, हर लोककलाओं के साथ यह हो रहा है तो इस दौर में भला नौटंकी कैसे अछूती रह सकती थी।सवाल- समस्या आप जानती हैं तो इसके हल के लिये भी आपने कुछ सोचा होगा। ऐसा क्या करने जा रही हैं जिससे नौटंकी से दूर होते कलाकार और दर्शक वापस नौटंकी की ओर लौट सकें?जवाब- आपका कहना ठीक है। आज जमाना ग्लैमर का है और नौटंकी में इस बात की खास कमी है। ठेठ देसीपन से नौटंकी का भला नहीं होना है। कहीं कहीं पर नौटंकी में ग्लैमर का पुट मिलने लगा है। उम्मीद की जानी चाहिए कि नौटंकी से दूर होते लोगों को बांधने में ग्लैमर कहीं काम आ जाए।सवाल- आपको कहीं नहीं लगता कि नौटंकी की लोकप्रियता में कमी के और भी कुछ कारण हैं?जवाब- निश्वित रूप से। फूहड आयोजनों ने नौटंकी की लोकप्रियता को, उसकी गरिमा को और उसकी प्रतिष्ठा को आंच पहुंचाया है। वे लोग नौटंकी कर रहे हैं जिन्हें इसका पूरा ज्ञान नहीं है। नौटंकी महज एक प्रदर्शनकारी कला नहीं है बल्कि इससे बढ़कर वह एक लोकसाधना है। नौटंकी मेरे लिये मां की तरह है। सवाल- गुलाबबाई ने फिल्मों में नौटंकी की प्रस्तुतियां दी। आज के संदर्भ में आप क्या महसूस करती हैं।जवाब- मेरी मां गुलाबबाई नौटंकी की पहली महिला कलाकार थीं। उन्होंने नौटंकी को एक नयी प्रतिष्ठा दिलायी। उनके काम को मैं आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही हूं। उन्होंने फिल्म तारामती, लैला मजनूं तथा मुझे जीने दो में अभिनय किया। तब और आज में बहुत फर्क आ गया है। आज की फिल्मों में नौटंकी का गलत स्वरूप प्रस्तुत किया जा रहा है। मैं इससे बहुत दुखी हूं।सवाल- नौटंकी के प्रति सरकारी पहल को कितना प्रभावकारी मानती हैं?जवाब- नौटंकी के प्रति उत्तरप्रदेश का रवैया पूरी तरह उदासीन है। इस परम्परागत लोकनाट्य के संरक्षण और संवर्धन के लिये सरकार की ओर से कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। कलाकारों को भी किसी प्रकार का संरक्षण सरकार से नहीं मिल रहा है जिसके कारण नवोदित पीढ़ी का नौटंकी के प्रति रूझान ही नहीं बचा है। सवाल- भोपाल आकर कैसा महसूस कर रही हैं?जवाब- मध्यप्रदेश संस्कृति संचालनालय के आमंत्रण पाकर मैं बेहद खुश हूं। यहां आकर लगा कि वास्तव में लोककलाओं और संस्कृति के संरक्षण के लिये सरकार न केवल चिंतित हैं बल्कि काम भी कर रही है। यहां आना मेंरे लिये सुखद रहा। अनुशासित और रूचिकर दर्शकों का साथ ने मेरे उत्साह को और भी बढ़ाया है।

रविवार, 2 मई 2010

प्रेस दिवस

प्रेस दिवस पर विशेष
श्रमजीवी पत्रकार से मीडिया कर्मी का सफर
मनोज कुमार
स्वतंत्र पत्रकार एवं मीडिया अध्येता
मई माह का पहला दिन श्रमजीवियों के नाम से गुजर गया। इस दिन को हम श्रमिक दिवस के नाम से जानते हैं। कभी पत्रकार भी श्रमजीवी कहलाया करते थे और आज यह तखल्लुस केवल कस्बाई पत्रकारों तक सिमट कर रह गया है। अब हम श्रमजीवी नहीं कहलाते हैं, अब हम मीडिया कर्मी हैं बिलकुल वैसे ही जेसे सरकारों ने शिक्षकों को शिक्षाकर्मी बना दिया है। खुद का दिल बहलाने के लिये यह खयाल अच्छा हो सकता है कि पदनाम बदलने से काम पर भला क्या फर्क पड़ता है लेकिन मेरा मानना है कि पदनाम से ही काम पर फर्क पड़ता है। श्रमजीवी कहलाने का अर्थ वे लोग बखूबी जानते हैं, जो आज भी श्रमजीवी बने हुए हैं किन्तु जो लोग मीडिया कर्मी बन गये हैं उन्हें एक श्रमजीवी होने का सुख भला कैसे मिल सकता है। एक श्रमजीवी और एक कर्मचारी के काम में ही नहीं, व्यवहार में भी अंतर होता है। एक कर्मचारी का लक्ष्य और उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ एक निश्चित कार्य को पूर्ण कर अधिकाधिक पैसा कमाना होता है किन्तु एक श्रमजीवी का अर्थ बहुत विस्तार लिये हुए है। उसका उद्देश्य और लक्ष्य पैसा कमाना नहीं होता है। शायद यही कारण है कि ऐसे श्रमजीवी पत्रकार मुफलिसी में जीते हैं और मुफलिसी में ही मर जाते हैं। यही पत्रकार मिशनरी भाव से कार्य करते हैं न कि कर्मचारी के भाव से। आज तीन मई है और मुझे लगता है कि यह एक ऐसा अवसर है जहां इस मुद्दे पर खुलकर बातचीत की जानी चाहिए। १९८१-८२ में जब मेरी पत्रकारिता का श्रीगणेश हुआ था तब मुझे पहली सेलरी एक सौ अस्सी रूपये मिली थी। इसे सेलरी नहीं माना जाना चाहिए बल्कि वजीफा कहना चाहिए क्योंकि यह मेरे प्रशिक्षण की शुरूआत थी। यह वह दौर था जब पत्रकारिता में मीडिया कर्मी शब्द आया ही नहीं था। एक-दूसरे को लोग कामरेड कह कर बुलाते थे। यह एक सम्मानजनक शब्द होने के साथ साथ यह भाव बताता था कि ये पत्रकार होने के साथ मुफलिस भी हैं। मैंने उस दौर की पत्रकारिता भी देखी है जब वेतन का तो महीनों पता नहीं होता था लेकिन काम मे कभी कमी नहीं आयी। तेवर ऐसे कि पढ़ने वाले उस खबर में डूब जाएं। कभी रोने लगें तो कभी गुस्से से उनके होंठ भींच आये। ऐसा भी नहीं है कि प्रबंधन के खिलाफ श्रमजीवियों में गुस्सा नहीं फूटा। कई बार फूटा लेकिन अपनी जिम्मेदारियों से कभी मुंह नहीं मोड़ा गया। समाज में इन पत्रकारों को विशिष्ट सम्मान मिलता था। कोई डरता नहीं था बल्कि दिल से इज्जत मिलती थी। मुझे लगता है कि आज कहीं कुछ कमी आयी है तो इसके लिये अपने दायित्वों के प्रति समर्पण की भावना की कमी भी एक कारण है। यह कमी सुनियोजित ढंग से पैदा की गई है यह समझा कर यह बताकर कि आप मीडिया कर्मी है और एक कर्मी में दायित्व के प्रति समर्पण कम दिखे तो हेरानी नहीं करना चाहिए क्योंकि कर्मचारी में असंतोष स्वाभाविक है। किसी भी शासकीय अथवा सार्वजनिक संस्थानों में नौकरी करने वालों की तनख्वाह अच्छी खासी होती है बनस्पित एक पत्रकार की किन्तु थोड़े अंतराल बाद उन्हें महसूस होने लगता है कि उनकी सेलरी कम है और वे आंदोलन पर उतर आते हैं। लगभग यही भाव पत्रकार से मीडिया कर्मी बन गये साथियों में आ रही है।संभवत: बात वर्ष १९९६ की है। इस साल मुझे नवभारत समाचार पत्र समूह ने समाचार संपादक के लिये बुलाया था। इस पद हेतु चयन करने के बाद मुझसे मेरी सेलरी पूछी गयी। यह मेरे लिये एक नये किस्म का अनुभव था। अब तक देशबन्धु समाचार पत्र से जुड़ा हुआ था और सेलरी वही तय किया करते थे। सो मैंने नवभारत प्रबंधन से कहा कि जो आप उचित समझें। बहुत जोर देने के बाद कहा कि एक बच्ची, एक पत्नी और किराये का मकान के हिसाब से आप तय कर लें। बहरहाल, उन दिनों आठ हजार रूपये में मामला तय हुआ। आज जब दो हजार दस में पलट कर देखता हूं तो हैरत में रह जाता हूं कि पत्रकारिता में आने वाले पत्रकार पहले वेतन की, सुविधा की बातें करते हैं। सब कुछ गणित लगाकर। यह गणित संभवत: एक श्रमजीवी पत्रकार को नहीं आता था और न कभी आएगा। पत्रकारिता में आने का ध्येय रूपये कमाना नहीं है बल्कि सुख कमाना है समाज को सुखी देखकर। अपनी लिखी खबर से निकम्मों के खिलाफ, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्यवाही होते देख कर। सुख मिलता है तब जब एक गरीब की आंखों से आंसू पोंछ दिये जायें। एक गरीब की बेटी की शादी हो जाए आदि इत्यादि। आज यह भाव खत्म हो रहा है तो पत्रकार से मीडिया कर्मी बना दिये गये साथियों कारण नहीं बल्कि व्यवस्था बना दी गई कि उन्हें उन लोगों पर खबर लिखनी है जो उनके अखबार खरीद सकें, टेलीविजन की कीमत चुका सकें, उन लोगों पर श्रम और साधन खर्च नहीं करना है जो खरीदने की ताकत नहीं रखते हैं। इसे ही पत्रकारिता का व्यवसायिकरण कहते हैं।
पत्रकारिता में विश्वसनीयता का जो संकट उपजा है, उसके पीछे भी यही कारण है। विश्वसनीयता का सवाल बार बार इसलिये भी उठाया जाता रहा है क्योंकि पत्रकारिता ने अपने बुनियादी काम को छोड़ दिया। एक करोड़पति किस तरह खाना खाता है, अथवा उसके कुत्ते किस नस्ल के हैं अथवा वह किस गाड़ी में घूमता है, यह खबर बन रही है लेकिन दो पांच सौ झोपड़ियों में रहने वाले बेघर हो रहे हैं, यह खबर नहीं है। खबर के व्यवसायिकरण को इसी संदर्भ में देखा जाना उचित होगा। यहां अफसोस करने लायक बात यही है कि एक व्यवसायी इस बात के लिये सचेत रहता है कि उसका उत्पाद श्रेष्ठ हो ताकि उपभोक्ता में उसकी विश्वसनीयता बनी रहे किन्तु पत्रकारिता अपने उत्पाद अर्थात खबरों के प्रति सजग नहीं दिख रहा है और यही कारण है कि बाजार में उसकी विश्वसनीयता गिर रही है।
इस स्थिति के लिये बहुत हद तक मैं मीडिया शिक्षा को भी जवाबदार मानता हूं। मीडिया शिक्षा एक अलग किस्म की पढ़ाई है और इसे किसी डिग्री डिप्लोमा कोर्स की तरह नहीं पढ़ाया जा सकता है और न ही पढ़ाकर पत्रकार पैदा किये जा सकते हैं। यहां पत्रकारों को मांजा जा सकता है और टेक्नालॉजी की शिक्षा दी जा सकती है। किन्तु जो लोग मीडिया शिक्षा देने में लगे हैं, उनके पास जमीनी अनुभव या तो है नहीं और है तो इतना कम की उन्हें ही अभी सीखने की जरूरत है। किताबों का अभाव है और जो किताबें है वे विदेशों में पढ़ाई जाने वाली अंग्रेजी की किताबे। भारत की स्थिति और परिस्थिति के विपरीत। ऐसे में नवागत पीढ़ी पत्रकार बनने के बजाय मीडिया कर्मी बन रही है तो इसमें उनका कोई दोष नहीं है। बार बार मीडिया की विश्वसनीयता, उसके व्यवसायिकरण, पेड न्यूज आदि पर विलाप करने के बजाय दिग्गजजन इस बात पर विचार करें कि मीडिया कर्मी पत्रकार कैसे बनें और पत्रकारिता का दायित्व कैसे पूरा किया जा सके, तो शायद हम आने वाले समय को जवाब दे सकेंगे। मुझे इंतजार रहेगा कि जब कोई अपने आपको मीडिया कर्मी कहलाने से परहेज करने लगेगा और पत्रकार कहला कर अपने स्वाभिमान के साथ अपना दायित्व पूरा कर सकेगा।

बुधवार, 14 अप्रैल 2010

कुछ अलग

मदनलाल को गुस्सा क्यों न आये...
-मनोज कुमार

मदनलाल शरद जोशी की कहानी के किसी एक आम किरदार की तरह हैं। फर्क इतना है कि मदनलाल इस समाज में हैं और मध्यप्रदेश के उन लाखों लोगों में हैं जो किसी की कामयाबी को अपना मानते हैं। उनका यह मानना एक हिन्दुस्तानी होने के नाते है और ऐसे लोग हिन्दुस्तान को एक परिवार मानते हैं। जो लोग एक भारतीय की कामयाबी पर जश्न मनाते हैं, उन्हें पूरा हक है कि ऐसी मोहब्बत को ठुकराने वालों पर गुस्सा किया जाए। उज्जेन के मदनलाल को इस बात का गुस्सा है कि भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा में उन्होंने अपनी लाडली की सूरत देखी। उन्होंने भीतर ही भीतर कहीं सपना पाल लिया कि उनकी लाडली भी सानिया की तरह उनके अपने हिन्दुस्तान का नाम रोशन करेगी। अपने सपने की बुनियाद उन्होंने कोई आठ बरस पहले पैदा हुई अपनी बिटिया का नाम सानिया रख कर डाला था। संभव है कि मदनलाल अपनी लाडली को परियों के किस्से सुनाने के बजाय सानिया की बातें सुनाता होगा। बच्ची को बताता रहा होगा कि सानिया खेलती कैसे है...आदि इत्यादि। सानिया को लेकर इतने संवेदनशील मदनलाल का दिल टूट गया जब उसने खबर पढ़ी कि सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी रचा ली। यह पीड़ा एक भारतीय मन की थी जिसमें उसका देशप्रेम कूट कूट कर भरा है। ऐसे में वह इस तरह के किसी फैसले की उम्मीद नहीं कर सकता था। करना भी नहीं चाहिए था। सानिया के इस फैसले ने एक पल में मदनलाल का मन बदल दिया। उसने जिस उत्साह और उम्मीद के साथ अपनी बिटिया का नाम सानिया रखा था, उसे उसने एक पल में संगीता में बदल दिया। मदनलाल का यह गुस्सा नाजायज नहीं है। उन्हें गुस्सा नहीं आता तो उनका हिन्दुस्तानी मन दुखी रहता किन्तु उनके गुस्से ने हिन्दुस्तान का प्यार पा लिया है। सानिया किससे शादी करती है या नहीं, यह उसका निहायत निजी मामला हो सकता था तब जब वह सिर्फ और सिर्फ सानिया मिर्जा होती जैसा कि हिन्दुस्तान में करोड़ों की तादाद में लाड़ली हैं जिनकी अपनी कोई पहचान नहीं हैं। जो समाज की उपेक्षा के कारण तिल तिल कर जीने के लिये विवश हैं। जिनके नाम पर कोई मदनलाल अपनी लाडली का नाम नहीं रखता है। यहां सानिया मिर्जा का मामला एकदम अलग है। सानिया अब इस देश की नाम है, पहचान है और यह पहचान कहीं गुम हो जाए तो भला कोई हिन्दुस्तानी कैसे इसे मंजूर करे? मेरा मानना है कि मदनलाल जैसा गुस्सा हर किसी को आना चाहिए और जिसे गुस्सा नहीं आता है, उसे आत्मविवेचन करना चाहिए कि आखिर हम कहां खड़े हैं।

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार एवं मीडिया अध्येता हैं)

सम्पर्क : ३ जूनियर एमआईजी, द्वितीय तल, अंकुर कॉलोनी, शिवाजीनगर, भोपाल-१६ मो। ०९३००४६९९१८

जश्न

मीडिया मासिक पत्रिका समागम प्रकाशन के दसवे साल में

मीडिया पर एकाग्र मासिक हिन्दी पत्रिका समागम ने अपने प्रकाशन का एक और शानदार गौरवशाली वर्ष पूर्ण कर लिया है। इसके साथ ही समागम दसवें वर्ष में प्रवेश कर गया है। समागम अपने सभी साथियों, मीडिया की वेबसाइट्स व परोक्ष, अपरोक्ष रूप से सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसे ही सहयोग बनाये रखने की कामना करता है। भोपाल से प्रकाशित पत्रिका का समागम एक विशेष अंक फोटो पत्रकारिता पर केन्द्रीत है। इसमें मध्यप्रदेश सहित देश के वरिष्ठ फोटो पत्रकारों के बारे में जानकारी देने के साथ ही फोटो पत्रकारिता का इतिहास, वर्तमान और संभावनाओं की पड़ताल करने की कोशिश की जाएगी। साथ ही इस क्षेत्र में शिक्षा, रोजगार और तकनीकी पक्षों का भी समावेश किया जाएगा।
समागम का मई २०१० का अंक हिन्दी पत्रकारिता : कल और कल पर केन्द्रीत है। मई का माह पत्रकारिता के लिये विशेष महत्व का है। माह की पहली तारीख श्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है और पत्रकार भी श्रमजीवी होते हैं। पहले महत्वपूर्ण तारीख के बाद तीन मई को पत्रकारिता दिवस एवं तीस मई को प्रथम हिन्दी दैनिक उदंत मार्तण्ड के प्रकाशन की तारीख है।
आग्रह है कि जो साथी अपना लेख/संस्मरण या इससे संबंधित कोई सामग्री समागम में प्रकाशन के लिये भेजना चाहें, वे सम्पादक समागम हिन्दी मासिक द्वितीय तल, ३ जू. एमआईजी, अंकुर कॉलोनी, शिवाजीनगर के पते पर अथवा मेल त्त्.थ्र्ठ्ठददृत्र्दड्ढध्र्द्मऋढ़थ्र्ठ्ठत्थ्.ड़दृथ्र् पर भेज सकते हैं।

नये दौर की, नये तेवर वाली गांव की लीडर
-मनोज कुमार

घर की चहारदीवारी और घूंघट में कभी अपना जीवन होम करने वाली ग्रामीण औरतें अब नये जमाने के साथ कदमताल कर रही हैं। वे नये तेवर के साथ मध्यप्रदेश के अलग अलग हिस्सों में यह जता दिया है कि वे एक बेहतर लीडर हैं जो न केवल घर सम्हाल सकती हैं बल्कि अवसर मिलने पर वे गांव की तस्वीर बदलने का माद्दा भी रखती हैं। मध्यप्रदेश के लिये यह नये किस्म का अनुभव है जब किसी ग्राम पंचायत की सरपंच अपने भ्रष्टाचारी सचिव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है तो कहीं गांधीगिरी के साथ ऐसे नाकाबिल सचिव के खिलाफ मैदान में उतर आयी हैं। यह वही मध्यप्रदेश है जहां भ्रष्टाचार से लड़ने में नाकाम सरपंच अपने दायित्वों से पलायन कर जाती थीं लेकिन आज वे सक्सेस लीडर के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। पन्द्रह बरस से शायद कुछ अधिक ही हुआ होगा जब मध्यप्रदेश में पंचायतीराज व्यवस्था लागू की गई थी। महात्मा गांधी का सपना था कि सत्ता में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी हो और इसके लिये वे पंचायतीराज व्यवस्था को लागू करने पर जोर दिया करते थे। उनकी मंशा थी कि इस व्यवस्था में स्त्रियों को बराबर का भागीदार बनाया जाए। महात्मा गांधी की सोच और सपने को सच करने की दृष्टि से मध्यप्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था लागू की गई। अपने आरंभिक दौर में पंचायतीराज व्यवस्था के जो परिणाम मिलना चाहिए था, वह नहीं मिल सका। खासतौर पर महिलाओं की सक्रियता नहीं के बराबर रही। जहां महिलायें सक्रिय भी हुर्इं तो वहां उनकी छाया बनकर उनके पति या परिवारवाले जिम्मेदारी सम्हाले रहे। हर बात पर उनसे पूछ लें, का जवाब मिलता था। कई पंचायतों में प्रभावशाली लोगों के कारण महिलाओं को अपना पद छोड़ना पड़ा था। भ्रष्टाचार का दानव और इस दानव के रूप में अपने पंजे में सीधी-सादी महिला सरपंचों को लपेटे में लिया जाने लगा था। आहिस्ता आहिस्ता पंचायती राज व्यवस्था में बदलाव दिखने लगा। महिलाओं में सक्रियता आने लगी। कल तक छाया बने पति और परिवार वाले किनारे होने लगे और निर्वाचित महिला सरपंच और पंच अपनी सोच के अनुरूप फैसला लेने लगे। इसका प्रतिशत भी बहुत कम था लेकिन बदलाव का एक कदम भी अर्थवान हुआ करता है। आज हालत यदि पूरी तरह नहीं बदले हैं तो भी बदलाव की बयार चल पड़ी है। हाल ही में हुए पंचायतों के चुनाव में ऐसे कई दृश्य बदलते हुए देखने को मिले। राज्य के कई ग्राम पंचायतों में पूरी की पूरी सत्ता महिलाओं के हाथों में आ गयी। कई पंचायतों में चुनावी प्रक्रिया को सरल बनाकर निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया अपनायी गयी और निर्विरोध महिलाओं की पंचायतें बन गयीं। इस समय मिले आंकड़ों को परखें तो दर्जन से भी ज्यादा पंचायतों में निर्विरोध चुनाव हुए हैं जहां सौफीसदी महिला पंच और सरपंचों के हाथों में सत्ता की चाबी है। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद महिला सरपंचों का इम्तहान बाकि था। पहले से जमे पंचायत सचिव से काम लेना, पंचायत को प्राप्त बजट और विकास कार्य की रूपरेखा बनाना। अनेक पंचायतों में महिला सरपंचों को सचिव ने सहयोग किया लेकिन कुछेक पंचायतों में वे रोड़ा बन गये। घपले खुल जाने के डर और आगे की काली कमाई बंद हो जाने की चिंता में वे महिला सरपंचों से दो-दो हाथ करने जैसी स्थिति में खड़े थे लेकिन उन्हें इस बात का अहसास नहीं था कि जमाना बदल गया है। अब वे जिससे पंगा लेने की कोशिश कर रहे हैं, वे उनसे सुलह नहीं करेंगी बल्कि बाहर का रास्ता दिखाने से नहीं चूकेंगी। कुछ ऐसा ही उदाहरण आदिवासी बहुल जिला मंडला के ग्राम पंचायत चिरईडोंगरी में देखने को मिला जहां सचिव की मनमानी के खिलाफ सरपंच सुषमा उइके ने विशुद्ध गांधीवादी ढंग से विरोध जाहिर किया। ग्राम पंचायत चिरईडोंगरी जिले नैनपुर विकासखंड में आता है जो जिला मुख्यालय से लगभग पैंतीस किलोमीटर की दूरी पर बसा है। चिरईडोंगरी ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती सुषमा उइके का कहना था कि उनका सपना अपने गांव के विकास का था किन्तु ग्राम पंचायत सचिव सुजीतसिंह अपनी मनमानी के आगे काम करने में लगातार बाधा पैदा कर रहा था। यही नहीं वह मनमाने ढंग से चैक से भुगतान कर रहा है। पूछे जाने पर वह कोई जवाब नहीं देता है और जब मैंने चेक पर हस्ताक्षर करना बंद कर दिया तो वह मुझे पद से हटाने की धमकी देता है। सरपंच सुषमा उइके को सीईओ से भी शिकायत है कि कई बार प्रभारी सचिव सुजीत के खिलाफ शिकायत करने के बाद भी कार्यवाही नहीं की गई और उल्टे सीईओ मुझे पद छोड़ देने की बात कहते हैं। अपने अधिकारों का उपयोग न कर पाने से दुखी सुषमा उइके गांधीवादी तरीके से पंचायत सचिव का विरोध करते हुए मजदूरी करने में जुट गयी हैं। उनका मानना है कि एक दिन तो उनकी बात सुनी जाएगी। पंचायत सचिव की हठधर्मिता और सीईओ के रूखे व्यवहार से सरपंच दुखी जरूर है लेकिन निराश नहीं। वह कहती है कि एक दिन वह अपना अधिकार पाकर ही रहेंगी। चिरईडोंगरी की सरपंच सुषमा उइके की तरह गांधीवादी तरीका अपनाने के बजाय देवास जिले के ग्राम बरखेड़ा की सरपंच उर्मिला चौधरी ने जता दिया कि लीडर कैसा होता है। गांव में अनेक वर्षाें से जमे बेजाकब्जे पर बुलडोजर चलवा दिया। उर्मिला के इस साहस की गांव वाले तारीफ करते नहीं थकते हैं। इसके पहले भी पंचायत प्रतिनिधि रहे किन्तु किसी ने इस ओर कार्यवाही करने में रूचि नहीं दिखायी। देवास जिले के जनपद पंचायत टोंकखुर्द के ग्राम पंचायत बरखेड़ा की सरपंच उर्मिला दसवीं कक्षा तक शिक्षित है और उम्र कुलजमा बाईस बरस। गांव वाले उर्मिला को सरपंच बिटिया के नाम से पुकारते हैं। सरपंच उर्मिला बताती है कि यह बेजाकब्जा अनेक लोगों ने कर रखा था जिससे आवागमन के लिये रास्ता नहीं था। पद सम्हालने के बाद सबसे पहले वह इस कब्जे को हटाकर पक्का रास्ता बनवाना चाहती थीं। बेजा कब्जा तो हटा दिया गया है और अब पक्का रास्ता बनाने का काम भी जल्द ही शुरू हो जाएगा। राज्य के पंचायतों में अधिकारों के लिये महिला सरपंच केवल लड़ाई नहीं लड़ रही हैं बल्कि वे कानून में प्राप्त अपने अधिकारों को पाने के लिये सजग और सर्तक हैं। हरदा जिले के ग्राम पंचायत पानतलाई की उम्रदराज पचास बरस की आदिवासी सरपंच ढापूबाई अक्षरज्ञान करने निकल पड़ी हैं। इस उम्र में पढ़ाई करने की जरूरत क्यों पड़ी के सवाल के जवाब में सरपंच ढापूबाई कहती हैं कि गांव के विकास की जिम्मेदारी सम्हालने के लिये साक्षर होना जरूरी है। सरपंच ढापूबाई एक अनुशासित छात्रा की तरह गांव के शासकीय पाठशाला में दाखिला लिया है। यही नहीं, सरपंच ढापूबाई प्रतिदिन नियमित रूप से सुबह ग्यारह बजे कक्षा शुरू होने के पूर्व पहुंच जाती हैं और सायं पांच बजे तक कक्षा छूटने तक वे अध्ययनरत रहती हैं। ढापूबाई की मंशा तो बचपन से ही स्कूल जाने की थी लेकिन कई कारण थे जो उनके मन की नहीं हो पायी। अब वे गांव की जनप्रतिनिधि हैं और इस नाते वे साक्षर होना जरूरी समझती हैं। बदलाव के इस दौर की खास बात यह है कि चिरईडोंगरी की सरपंच सुषमा उइके, ग्राम पंचायत बरखेड़ा की उर्मिला चौधरी हो या ग्राम पंचायत पानतलाई की उम्रदराज पचास बरस की आदिवासी सरपंच ढापूबाई किसी की जिम्मेदारी को पूरा करने में न तो पति हस्तक्षेप करते हैं और न परिवार वाले। जो सरपंच निर्वाचित हुई हैं, वे ही अपनी लड़ाई लड़ रही हैं, जिम्मेदारी पूरी कर रही हैं। राज्य में पंचायतों के लिये शिवराजसिंह सरकार ने पचास फीसदी आरक्षण देकर न केवल महिलाओं का सम्मान किया है बल्कि उनके आत्मविश्वास को और मजबूत किया है। यह बदलाव इस बात का प्रमाण है। कोई शक नहीं कि राज्य के पंचायतों में बदलाव की यह बयार बताती है कि नये जमाने की ये नयी लीडर विकास की नयी कहानी लिखेंगी।
(लेखक स्वतंत्र पत्रकार एवं मीडिया अध्येता हैं)

रविवार, 11 अप्रैल 2010

अवार्ड

पत्रका‡रता पुरस्कार, २००९
प्र‡वष्टियां प्राप्त होने की अन्तिम ‡त‡थ, २६ अप्रैल २०१०
राज्य „ाासन,पत्रका‡रता के क्षेत्र में उत्कृष्ट और जनोन्मुखी कार्य करने वाले पत्रकारों से राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय और प्रदे„ा के अंचलों के ‡लये स्था‡पत पुरस्कारों के ‡लये ‡दनांक २६ अप्रैल, २०१० तक प्र‡वष्टियाँ आमं‡त्रत करता है।
राष्ट्रीय पुरस्कार - २००९
क्रं. पुरस्कार उद्दे„य १. गणे„ा „ांकर ‡वद्यार्थी पुरस्कर राष्ट्रीय स्तर पर पत्रका‡रता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के ‡लये २. मा‡णकचन्द्र बाजपेयी पुरस्कार ध्येय‡नष्ठ पत्रका‡रता के ‡लए ३. ‡वद्या‡नवास ‡मश्र पुरस्कार प्रदे„ा की ‡नर्माण और ‡वकास ग‡त‡व‡धयों में उल्लेखनीय योगदान के ‡लए
राष्ट्रीय स्तर पर पत्रका‡रता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के ‡लए न्यूनतम ५० वर्षीय, कम से कम २० वर्ष का अनुभव रखने वाले पत्रकारों से प्र‡वष्टियां आमं‡त्रत हैं। चय‡नत पत्रकार को रू. १.०० लाख की सम्मान रा‡„ा भेंट की जाएगी।
राज्य स्तरीय पुरस्कार - २००९
सत्यनारायण श्रीवास्तव पुरस्कार
उत्कृष्ट राजनै‡तक ‡रर्पाेटिंग के ‡लये समाचार पत्रों/इलेक्ट्रॉ‡नक मी‡डया के मध्यप्रदे„ा के पत्रकारों को देय इस पुरस्कार के ‡लये न्यूनतम ५० वर्षीय,पत्रका‡रता का कम से कम २५ वर्ष का अनुभव रखने वाले ऐसे पत्रकारों से,जो १० वर्ष से राजनै‡तक ‡रर्पाेटिंग/राजनै‡तक डेस्क पर स‡क्रय रूप से कार्यरत हों, ‡नर्धा‡रत प्रपत्र में प्र‡वष्टियां भेज सकते हैं। प्रिंट मी‡डया से इलेक्ट्रा‡नक मी‡डया में आए पत्रकार भी प्र‡वष्टियां भेज सकते हैं। चय‡नत एक पत्रकार को रूपये ५१ हजार की सम्मान रा‡„ा भेंट की जायेगी।
महेन्द्र चौधरी पुरस्कार
उत्कृष्ट फोटो पत्रका‡रता को प्रोत्स‡हत करने के ‡लये मध्यप्रदे„ा के फोटोग्राफरों को देय इस पुरस्कार के ‡लये न्यूनतम ३५ वर्षीय , कम से कम ५ वर्ष का अनुभव रखने वाले संचार संस्थान से जुड़े स‡क्रय फोटोग्राफर प्र‡वष्टियां भेज सकते हैं। प्र‡वष्टि के साथ ‡प्रन्ट मी‡डया में नाम से प्रका‡„ात कम से कम २० छाया ‡चत्रों की कतरनें संलग्न की जायें। चय‡नत फोटोग्राफर को रूपये ५० हजार की सम्मान रा‡„ा भेंट की जायेगी
अंचलों के पुरस्कार - २००९
(भोपाल, इन्दौर, ग्वा‡लयर, जबलपुर, उज्जैन, सागर, रीवा, अंचलो के ‡लये)
क्रं. पुरस्कार अंचल १. „ारद जो„ाी पुरस्कार भोपाल (नर्मदा पुरम संभाग स‡हत) २. राहुल बारपुते पुरस्कार इन्दौर ३. रतन लाल जो„ाी पुरस्कार ग्वा‡लयर (मुरैना संभाग स‡हत) ४. जीवन लाल वर्मा ‡वद्रोही पुरस्कार जबलपुर ५. कन्हैया लाल वैद्य पुरस्कार उज्जैन ६. मास्टर बलदेव प्रसाद पुरस्कार सागर ७. बनारसी दास चतुर्वेदी पुरस्कार रीवा („ाहडोल संभाग स‡हत)
प्रदे„ा के समाचार पत्रों,इलेक्ट्रिा‡नक मी‡डया के ४० वर्ष से अ‡धक आयु और पत्रका‡रता का न्यूनतम १५ वर्ष का अनुभव रखने वाले,संबं‡धत अंचल में ‡नवासरत पत्रकार अंचल के पुरस्कर के ‡लये प्र‡वष्टियां ‡नर्धा‡रत प्रपत्र में बंद ‡लफाफे में वर्ष २००९ में स्वयं के नाम से प्रका‡„ात कम से कम २० प्रमा‡णत कतरनों स‡हत भेज सकते हैं।पुरस्कार के ‡लए प्रत्येक अंचल के चय‡नत पत्रकार को रूपये. २१ हजार की सम्मान रा‡„ा भेंट की जाएगी।
वांछनीय
१. सभी पुरस्कारों की प्र‡वष्टि में स्वयं,‡पता/प‡त का नाम,जन्म ‡त‡थ,जन्म स्थान,‡„ाक्षा,कार्यरत संस्थान का नाम,डाक का पूरा पता,कार्यालय,‡नवास,टेलीफोन,मोबाइल नम्बर,पत्रका‡रता के क्षेत्र में अर्जित उपलब्धियां/अनुभव,पूर्व में प्राप्त पुरस्कार,सम्मान आ‡द का ‡ववरण भेंजें इसके साथ पोस्टकार्ड आकार के दो नवीनतम रंगीन फोटो भी सलंग्न करें।
२. प्र‡वष्टि भेजने वाले ‡लफाफे पर वां‡छत पुरस्कार का नाम अव„य अं‡कत करें।
३. सभी पुरस्कारों की प्र‡वष्टियां श्री ‡दने„ा मालवीय,सहायक संचालक,पत्रकार कल्याण प्रभाग जनसम्पर्क संचालनालय बाणगंगा मार्ग भोपाल के पता पर बंद ‡लफाफे में भेजी जाएं।
४. प्रत्येक पुरस्कार के ‡लए चयन की अनु„ांसा „ाासन द्वारा ग‡ठत स‡म‡त द्वारा की जायगी।चयन स‡म‡त प्राप्त प्र‡वष्टियों के अ‡त‡रक्त ‡जन्हें वह उपयुक्त समझें,ऐसे उम्मीदवारों के नाम ‡वचार क्षेत्र की सूची में सम्म‡लत कर सकेगी।स‡म‡त की अनु„ांसा पर राज्य „ाासन द्वारा ‡लया गया ‡नर्णय सर्वमान्य और अं‡तम होगा।
५. पुरस्कार की „ार्तें एवं ‡नर्धा‡रत आवेदन का प्रारूप जनसम्पर्क संचालनालय की बेवसाइट पर भी देखा जा सकता हैंै।

गिरमिटया महात्मा गांधी

  आप हम जिन्हें गिरमिटिया कहते हैं, वे सब हमारे भारतीय हैं. आज भारतीय गिरमिटियों का व्यापक संसार है. साहित्य, संस्कृति एवं कला की उनकी दुन...