सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मई 25, 2013 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अंतर्राष्ट्रीय जनजातीय फिल्म समारोह-2013 भोपाल में

           तृतीय अंतर्राष्ट्रीय जनजातीय फिल्म समारोह-2013 का उद्घाटन जनजातीय संग्रहालय भोपाल में आयोजित होगा। 10 जून से 13 जून तक आयोजित फिल्म समारोह में भारत सहित 33 देश हिस्सेदारी कर रहे हैं। इस फिल्म समारोह में 70 से अधिक फिल्मों का प्रदर्षन किया जाएगा। आदिम जाति कल्याण विभाग का प्रतिष्ठान वन्या का प्रतिष्ठा आयोजन तृतीय अंतर्राष्ट्रीय जनजातीय फिल्म समारोह-2013 में फिल्मों का प्रदर्शन जनजातीय संग्रहालय एवं राज्य संग्रहालय में किया जाएगा।           उल्लेखनीय है कि वन्या द्वारा तीसरी दफा फिल्म समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 10 जून को तृतीय अंतर्राष्ट्रीय जनजातीय फिल्म समारोह-2013 का उद्घाटन होगा और इसके बाद 13 जून 2013 तक फिल्मों का प्रदर्षन किया जाएगा। प्रबंध संचालक श्री तिवारी के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय जनजातीय फिल्म समारोह के आयोजन का उद्देश्य संसार भर के जनजातीय समाज की जीवन शली, परम्परा, संस्कृति एवं संस्कार से लोगों का परिचय कराना है। वन्या ने प्रथम अंतर्राष्ट्रीय जनजातीय फिल्म समारोह का आयोजन इंदौर में किया था। इसके पष्चात द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय जनजातीय फिल्म समारोह का आयोज